सोनभद्र, जनवरी 9 -- सोनभद्र/कोन, हिन्दुस्तान टीम। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प तथा शुल्क न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग और जनपद के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कोन ब्लाक में विधायक खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ किया। उन्होंने पढ़ोगे लिखोगे होगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो भी होगे नवाब कह कर युवाओं में जोश भर दिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने और सदर विधायक भूपेश चौबे ने वॉलीबॉल खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और अपने हाथों से बॉल फेंककर खेल की औपचारिक शुरुआत की। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में भाग ले रही बालिका खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया। उन्होंने बेटियों के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पहले एक पुरानी कहावत प्रचल...