प्रयागराज, अगस्त 29 -- राष्ट्रीय खेल दिवस पर कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज और खेल उत्थान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय व्याख्यान एवं उत्कृष्ट छात्र पुरस्कार समारोह हुआ। कार्यक्रम की थीम 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' रही। वक्ताओं ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन और नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि शैलेश मिश्रा और डॉ. संदीप द्विवेदी ने मेजर ध्यानचंद के जीवन, खेल उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। प्राचार्या प्रो. गीतांजलि मौर्या ने ध्यानचंद से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- भारथी कॉलेज में मना राष्ट्रीय खेल दिवस यह भी पढ़ें- मेजर ध्यानचंद जयंती पर खेल प्रतियोगिता आयोजित यह भी पढ़ें- शेखर राणा ने शतरंज व कैरम में प्रथम स्थान प्राप्त किया

हिंदी हिन्दुस...