हल्द्वानी, अगस्त 13 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में खेल गतिविधियों से जुड़े छात्र-छात्राओं को जल्द ट्रैक सूट और स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। खेलों में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं के दौरान जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। प्राचार्य डॉ.एनएस बनकोटी ने बताया की जल्द यह किट छात्रों को दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...