गंगापार, अगस्त 27 -- राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर सैदाबाद बाजार स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से संबोधित 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आशीष जोशी सहित प्राध्यापकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं को देश की खेल संबंधी महत्वाकांक्षाओं से जोड़ने तथा खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह पैदा करने पर जोर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आशीष जोशी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं। यह भी पढ़ें- एनआईटी जमशेदपुर में आयोजित हुआ 'माय भारत- खेलो इंड...