अल्मोड़ा, जनवरी 4 -- रानीखेत। ताड़ीखेत के श्रद्धानंद मैदान पांच दिनी विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ का उद्घाटन विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने किया। इस दौरान छात्रछात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विधायक ने मार्च पास्ट की सलामी ली। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। पहली बार प्रदेश में खेल नीति लागू हुई। खिलाड़ियों को नौकरी में चार प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। यहां क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकेंद्र कुमार, अंकित गोसाई, मयंक शर्मा, भूपेंद्र टम्टा, सूरज, शिवराज बिष्ट, जीवन बुधानी, तारा चंद, दीपक चंद्र, रमेश बिष्ट, गणेश बुधानी, तारी राम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...