हाथरस, मार्च 22 -- उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमटेड के नियमित सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजनो हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह हुआ। वहीं खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि,विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर,विधायक सि.राऊ वीरेंद्र सिंह राणा,जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह,डीएम अतुल वत्स, एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व जिला स्तरीय अधिकारियों का स्वागत बुके एवं शॉल भेंटकर कर किया गया।कार्यक्र...