सिद्धार्थ, अगस्त 28 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में मेरा युवा भारत सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम आयोजित हुआ। सांसद जगदंबिका पाल ने युवाओं और खिलाड़ियों से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन करना युवाओं में खेलों के प्रति नई ऊर्जा पैदा कर रहा है।सांसद ने अपने खेल जीवन का अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह स्वयं हॉकी खेल चुके हैं और स्टेट व विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी फिटनेस में खेलों का महत्वपूर्ण योगदान है। यह भी पढ़ें- पढ़ाई के साथ युवा खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग ले उन्होंने युवाओं से 2036 ओलंपिक को लक्ष्य बनाकर अभी से तैयारी शुरू क...