पाकुड़, अगस्त 28 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलेगा भारत, जीतेगा भारत अभियान के तहत सीएम एक्सीलेंस राज प्लस टू विद्यालय के परिसर में खेलकूद और जागरूकता कार्यक्रमों का शानदार आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से खेल गतिविधियों का शुभारंभ कर की। ​विद्यालय में 27 से 30 अगस्त तक चलने वाले इस खेलोत्सव के तहत छात्र-छात्राओं के बीच कई प्रकार की रोचक और फिटनेस से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। छात्रों के लिए पुश-अप, स्किपिंग, प्लांक चैलेंज, पास द बॉल, स्पोर्ट्स बंधन, योग, मास पीटी, मार्शल आर्ट, रस्साकसी और तीरंदाजी जैसे मुकाबले कराए गए।​खेलकूद यह भी पढ़ें- राजनगर के बीएल नेवटिया विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा के साथ-साथ खेल से स्वास्थ्य विषय पर आध...