बोकारो, अगस्त 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के आह्वान पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को जिला रामरूद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, चास में हुआ। पहले दिन विद्यालय में खेलेगा टीम, जीतेगा इंडिया कार्यक्रम के तहत फिटनेस एवं मनोरंजक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। प्रथम पाली में विद्यार्थियों के लिए पुशअप, स्किपिंग और प्लैंक जैसे फिटनेस चैलेंज आयोजित किए गए। इसके अलावा पास द बॉल और स्पोर्ट्स बंधन जैसी मनोरंजक गतिविधियां भी कराई गईं। खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। यह भी...