कोडरमा, अगस्त 29 -- डोमचांच। डोमचांच प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया स्थित सत्यम शिवम सुंदरम उच्च विद्यालय में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को विभिन्न खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई गई, ताकि उनमें खेलों के प्रति रुचि बढ़े और वे अपनी प्रतिभा को निखारकर भविष्य में खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। यह भी पढ़ें- मेजर ध्यानचंद जयंती पर खेल प्रतियोगिता आयोजित विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को पढ...