नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। विजयी बढ़त लेने के बाद भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने टीएमसी की 'खेला होबे' का जवाब 'खेला शेष' लिखकर दिया है। बता दें, खेला शेष एक बंगाली शब्द है, जिसका अर्थ होता है, 'खेल खत्म'। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से तृणमूल कांग्रेस लगातार 'खेला होबे' शब्द का प्रयोग करते आ रहे हैं। ममता बनर्जी भी कई बार इसका प्रयोग करती हैं। बंगाल विधानसभा जीत के संकेतों से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी के नेता जश्न की तैयारी कर रहे हैं, तो वहीं ममता बनर्जी अपने कार्यकर्ताओं से मतगणना केद्रों पर पहरा देकर बैठे रहने का आह्वान कर रही हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी करके भाजपा पर आरोप लगाया कि केंद्र की सत्ता पर बैठी पार्टी ने चुनाव आयोग के साथ गेम प्लान बनाया है। इसके जरिए शुरुआत ...