पूर्णिया, जून 10 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौरा पंचायत के मझुवा गांव से एक 13 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। बालक मंगलवार की शाम घर से खेलने निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। लापता बालक मझुवा गांव निवासी बम बम चौहान का 13 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश चौहान है। वह मध्य विद्यालय मझुवा में आठवीं कक्षा का छात्र है। परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम करीब चार बजे ओमप्रकाश घर से खेलने के लिए निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के गांवों, रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां भी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने मामले की लिखित सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस बालक की तला...