लखीसराय, मई 28 -- लखीसराय। टाउन थाना क्षेत्र के पीरगौड़ा गांव में गुरुवार को खेलने के दौरान चोट लगने से बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान पिरगौड़ा गांव निवासी रमेश मंडल के आठ वर्षीय पुत्र पीयूष राज के रूप में हुई। इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक ने बताया कि चोट लगने के कारण बच्चे का टूड्डी होंठ के नीचे का हिस्सा फट गया था। जिसमें इलाज के दौरान चार टांका लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...