सीतामढ़ी, सितम्बर 18 -- बाजपट्टी। थाना क्षेत्र के रसलपुर में गुरुवार की शाम खेलने के दौरान एक बालक फिसलकर पोखर में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान रसलपुर वार्ड एक निवासी अजय ठाकुर के 10 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गयी है। उधर, बालक के डूबने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी। स्थानीय लोगों के सहयोग से बालक को पोखर से निकाला गया। लेकिन तबतक उसकी मौत हो गयी थी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक विशाल शाम को मित्रों के साथ रोज की तरह ही पोखर के पास खेल रहा था। खेलने के बाद वह पोखर के बगल होकर घर लौटने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वह पोखर में चला गया। उसको डूबता देख लोगों ने हल्ला किया। इसके बाद लोगों की भीड़ जुटी, वहीं पोखर में उसको खोजकर निकाला गया। लोगों ने आशंका जतायी की बारिश की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.