आरा, मार्च 18 -- -बिहिया थाने के फिनगी गांव में बुधवार की सुबह हादसा -इलाज के दौरान सदर अस्पताल में बच्ची ने तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के फिनगी गांव में बुधवार की सुबह गर्म माड़ में गिरने से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृत बच्ची फिनगी गांव निवासी रंजीत कुमार की चार वर्षीया पुत्री कोमल कुमारी थी। उसके बड़े पिता संजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि सुबह चावल बनाने के कोमल की मां ने बर्तन में गर्म माड़ आंगन में रखा था। उस समय कोमल अपने भाई के साथ खेल रही थी। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गर्म माड़ में गिर पड़ी। उससे वह बुरी तरह जल गई। इसके बाद उसे तत्काल बिहिया पीएचसी ले जाया गया। वहां इलाज के बाद उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.