मिर्जापुर, फरवरी 3 -- मिर्जापुर। खेलने-खाने की उम्र में जिले के नरायनपुर ब्लाक के कोलना गांव निवासी पांच वर्षीय अव्युक्त सिंह बादल ने नोएडा में 31 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित नेशनल रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के अंडर-5 वर्ष संवर्ग में एक कांस्य एवं एक रजत पदक पर कब्जा जमाया है। इसके साथ ही बादल मलेशिया में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर ली है। अव्युक्त अंतराष्ट्रीय रोलर चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बादल की सफलता ने गांव,जिला ही उत्तरप्रदेश का नाम रोशन किया है। रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में अव्युक्त सिंह बादल ने 31 जनवरी को स्केट्स 300 मीटर रिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक और एक फरवरी को स्केट्स 500 मीटर रोड स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाय...