गुमला, जुलाई 20 -- गुमला, प्रतिनिधि। देश के प्रतिष्ठित और एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण की ट्रॉफी सोमवार को खेलनगरी गुमला पहुंची। भारतीय सेना के काफिले के साथ पहुंची इंडियन ऑयल डूरंड कप ट्रॉफी, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी का जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने भव्य स्वागत किया। संत पात्रिक चर्च के समीप से शुरू हुआ ट्रॉफी का काफिला टावर चौक, पटेल चौक होते हुए परमवीर अल्बर्ट एक्का स्मारक पहुंचा, जहां श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीएईएम कॉलेज में स्वागत समारोह आयोजित हुआ।समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि डूरंड कप जैसी ऐतिहासिक ट्रॉफी का गुमला आगमन जिले के लिए गौरव की बात है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: डुमरी 2 हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट गुमला ने देश को क...