वार्ता, मार्च 21 -- उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला के ग्रेटर नोएडा पश्चिम में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां गौर सिटी-1 की सातवें एवेन्यू सोसाइटी में बारहवीं मंजिल से गिरने के कारण 3 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि 3 साल के बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया है। जांच में सामने आया कि बच्चा फ्लैट की बारहवीं मंजिल की बालकनी में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- नोएडा में SHO और SI सस्पेंड, रे...