बरेली, फरवरी 26 -- बारादरी थाना क्षेत्र से चार वर्षीय मासूम बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बच्ची के घर वापस न लौटने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई है। जानकारी के अनुसार, आरोही पुत्री राजेंद्र वर्मा उर्फ बच्चे वर्मा, निवासी रोहली टोला (कटरा नाथ मंदिर के पास) अपनी दोस्त आयुषी वर्मा के साथ खेलते-खेलते कांकर टोला बाजार की ओर चली गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंची। काफी तलाश के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने आमजन से बच्ची की तलाश में सहयोग की अपील की है। सूचना मिलने पर पुलिस भी बच्ची की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...