फतेहपुर, मई 2 -- चौडगरा। कल्यानपुर के कोरसम गांव में शुक्रवार को घर के बाहर खेलते समय लापता हुए तीन वर्षीय मासूम का शव पास के ही एक कुएं में उतराता मिला। परिजनों ने जब शव देखा तो हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि कुएं को ढकने के लिए लगाई गई लकड़ियां सड़ने के कारण मासूम खेलते-खेलते उसमें गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोरसम गांव निवासी ताम्रध्वज का तीन वर्षीय पुत्र शिवानंद शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। करीब पांच घंटे बाद घर के पास ही एक कुएं में मासूम का शव उतराता दिखा। ग्रामीणों ने बच्चे को बाहर निकाला। जीवित होने की आशंका पर परिजन सीएचसी लेकर गए। जहां डाक्टरों...