बागपत, अप्रैल 14 -- चांदीनगर। रटौल कस्बे में बेड पर खेल रहा 10 माह मासूम गिरने से गंभीर रूप में घायल हो गया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने गंभीर हालत में बच्चे को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। रटौल निवासी प्रेम रविवार को परिवार के साथ घर पर था। रात में उसका 10 माह का बच्चा विक्रम बेड पर खेल रहा था। अचानक वह बेड से गिरने से घायल हो गया। आवाज सुनकर प्रेम व अन्य परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा प्रेम बेहोश पड़ा है। यह भी पढ़ें- बागपत : बेड से गिरा दस माह का बच्चा, मौत यह देख उनके होश उड़ गए। वे मासूम विक्रम को लेकर तुरंत एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। चिकित्सक ने बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिज...