संभल, अप्रैल 30 -- थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव मोलनपुर डांडा में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेलते समय बिजली के पोल से लिपटे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से कक्षा दो के 6 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति गहरा आक्रोश देखा गया। गांव निवासी रामाशंकर ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे मोहल्ले के कई बच्चे घरों के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उनका छह वर्षीय बेटा हिमांशु खेलते-खेलते पास ही लगे बिजली के पोल के करीब पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पोल से एक तार लिपटा हुआ था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। मासूम ने तार को छू लिया और तेज करंट की चपेट में आ गया। यह दृश्य देखकर अन्य बच्चे घबरा गए और शोर मचाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.