खेलते समय बालिका को लगी गोली, हालत गंभीर
आजमगढ़, मई 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। खेलते समय सात वर्षीया बालिका गोली लगने से घायल हो गई। घायल बालिका को मंडलीय अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अंबेडकरनगर जनपद के हंसवर निवासी सात वर्षीया एकरा पुत्री वर्कत अली सोमवार की शाम बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान गोली चलने की आवाज आई, परिजन पहुंचे तो बालिका लहूलुहान होकर गिरी पड़ी थी। खेल रहे बच्चा के पास तमंचा कैसे पहुंचा, किसी को जानकारी नहीं है। बालिका का ननिहाल आजमगढ़ के सिधारी में है। बालिका के परिजन मामा को सूचना दिए। मौके पर पहुंचे मामा बालिका लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे। बालिका एकरा के कनपटी में गोली लगी है और आर-पार हो गई है। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.