औरैया, मई 3 -- कुदरकोट, संवाददाता। एरवा कटरा क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में खेलते समय एक बच्चा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।रघुनाथपुर निवासी प्रमोद कुमार का पुत्र बिट्टू घर के बाहर गली में खेल रहा था, तभी अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवा कटरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण बच्चे को बेहोशी आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत अब सामान्य है और वह खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि तेज गर्मी में बच्चों को धूप से बचाकर रखें और पर्याप्त पानी पिलाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...