शामली, जून 16 -- कैराना। घर के पास खेल रहा एक 11 वर्षीय बालक नगरपालिका के खुले नाले में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल बालक को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार रात लगभग नौ बजे मोहल्ला आलदरम्यान निवासी फैयाज का आठ वर्षीय पुत्र रिजवान घर के पास ही खेल रहा था। इस दौरान रिजवान सड़क किनारे एक साइड में खुले पालिका के बड़े नाले में गिर गया। अन्य बच्चों द्वारा शोर मचाने पर परिजन और आसपास से लोगों ने बालक को नाले से बाहर निकाला। बालक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। यह भी पढ़ें- राप्ती नदी में डूबी मासूम का शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम परिजन घायल बालक को सरकारी अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...