चित्रकूट, फरवरी 14 -- चित्रकूट। संवाददाता मानिकपुर थाना क्षेत्र के चुरेह केशरुआ के मजरा दराई में खेलते समय दो बच्चे नहर में डूब गए। शोर सुनकर पहुंचे किसानों ने दोनो को बाहर निकाला। एक बच्चे को बेहोशी की हालत में परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से उसे हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गिदुरहा निवासी सागर कोल की दराई में ससुराल है। उसका छह वर्षीय बेटा अनुराग अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। शनिवार की शाम करीब चार बजे दराई निवासी वीर कोल का छह वर्षीय बेटा देवा उर्फ अंकुश व अनुराग दोनो खेल मैदान के पास से निकली नहर की पटरी पर खेल रहे थे। खेलते-खेलते अचानक दोनों नहर में गिरकर डूबने लगे। दोनों बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास खेत में काम कर रहे किसान दौड़कर पहुंचे। किसानों ने दोनों को बाहर निकाला। जिसमें अनुराग पानी के भीतर काफी देर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.