कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के नोनारी बहादुरपुर के मजरा अटिया गांव में छत पर दोस्तों के साथ खेल रहा एक किशोर अचानक नीचे आ गिरा। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। परिजन उसको गंभीर हालत में इलाज को ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसका शव वापस घर आते ही परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया।नुनारी बहादुरपुर के मजरा अटिया गांव के सत्येंद्र तिवारी की पुत्री नैनसी की शनिवार को शादी थी। अगले दिन की शाम उनका 14 वर्षीय पुत्र सौरभ तिवारी रिश्तेदारों व मोहल्ले के बच्चों के संग छत पर खेल रहा था। इसी बीच वह खेलते खेलते अचानक नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन फानन में गंभीर हालत में अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही किशेार ने दम तोड़ दिया। इससे शादी की खुशियां माातम में बदल गईं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.