संभल, मार्च 1 -- बनियाठेर क्षेत्र के इस्माइल नगर में खेत के चारों तरफ फसल जानवरों से बचाने के लिए बिछाई गई वायरिंग में बिजली का करंट आ रहा था। बच्चों के साथ खेल रही दस वर्षीय बच्ची करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना बनियाठेर क्षेत्र के मोहल्ला इस्माइल नगर निवासी साजिद की 10 वर्षीय बेटी नियाजमीन शनिवार दोपहर 1:30 बजे मोहल्ले के बच्चों के साथ घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित एक खेत में लगे नलकूप पर खेलने गई थी। खेत स्वामी द्वारा नलकूप और खेत के चारों ओर जानवरों से फसल को बचाने के लिए इलेक्ट्रिक वायर लगा रखी है। नियाजमीन खेलते समय उसके करंट की चपेट में आ गई। ...