खेलते-खेलते सड़क पर पहुंचा बालक ई-रिक्शा की चपेट में आया, मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 19 -- उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घर के सामने खेल रहा बालक अचानक सड़क पर चला गया। सड़क पर ई-रिक्शा की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी सांगीपुर गए। सीएचसी में डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने ई-रिक्शा व चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उदयपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार (आमीशंकरपुर) निवासी सूरज गुप्ता का तीन वर्षीय बेटा मोनू मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घर के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते वह सड़क पर चला गया। इसी बीच सड़क पर सांगीपुर की तरफ से आ रहे ई-रिक्शा की चपेट में आ गया। टक्कर में घायल बालक को लेकर परिजन सांगीपुर सीएचसी गए। सीएचसी में डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इधर टक्कर मारकर भाग रहे ई-रिक्शा चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.