खेलते-खेलते मौत के मुंह में पहुंच गया हसन, डिब्बे में बंद सांप को देखने उमड़ी भीड़
सीवान, मई 25 -- (सीवान से रितेश कुमार)। बरसात शुरू होते ही जिले में सांपों का आतंक बढ़ने लगा है। गांवों में खेत-खलिहान से लेकर घरों तक जहरीले सांप निकल रहे हैं और सर्पदंश की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सोमवार का दिन भी जिले के दो परिवारों के लिए भय और दर्द लेकर आया। एक ओर खेलते-खेलते एक किशोर की जिंदगी खत्म हो गई, तो दूसरी ओर एक किशोरी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पहली घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के अल्लापुर गांव की है। यहां सोमवार को घर के अंदर बच्चों की हंसी-ठिठोली अचानक चीख-पुकार में बदल गई। बताया जाता है कि फरियाद खान का पुत्र हसन खान घर के अंदर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल के दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी कि कमरे में एक जहरीला सांप भी मौजूद है। अचानक हसन चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ा। पहले तो लोगों को कुछ समझ में नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.