बिजनौर, मई 16 -- नगीना। मौसी के यहां आई एक लड़की छत पर बच्चों के साथ खेलते हुए नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसको तुरंत ही एंबुलेंस से नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। तहसील क्षेत्र के निकटवर्ती रायपुर निवासी कोसर पत्नी नसीम अहमद अपनी सात वर्षीय पुत्री सुम्मया परवीन के साथ अपनी बहन इशरत निवासी शाह अलीपुर जमन में गई हुई थी। गुरुवार देर शाम सुम्मया भी बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी, अचानक खेलते खेलते वह छत से नीचे गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। तुरंत ही परिजन उसको नगीना सीएचसी लेकर पहुंचे जहा पर चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर बिजनौर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...