मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- गायघाट,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जारंगडीह गांव में शनिवार दोपहर एक 14 माह के बच्चे ने घर में रखी स्प्रिट पी ली। संतोष कुमार का पुत्र कुर्सत कुमार घर के अंदर खेल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में गायघाट सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक कालीचरण ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। स्प्रिट पीने की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। संतोष कुमार ने बताया कि खेलने के दौरान प्यास लगने पर पुत्र ने पानी समझकर घर में रखी स्प्रिट की बोतल का ढक्कन खोलकर पी लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। गनीमत रही कि सौ एमएल ही स्प्रिट पी थी। स्थिति गंभीर होने पर तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। संतोष ने बताया कि घर के दरवाजे में पेंट ...