बुलंदशहर, नवम्बर 2 -- यूपी के बुलंदशहर में दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत होने से कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव देवी का नगला में खेलते-खेलते दो मासूम चचेरी बहनें पानी से भरे गहरे गड्ढे में पैर फिसलने से गिर गईं। पानी भरे गड्ढे में दोनों बहनें डूब गईं। जिस कारण दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर और गांव में कोहराम मच गया। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। मामले में सूचना मिलने पर पुलिस घटना का संज्ञान लेने पहुंची। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। इस मामले में जानकारी देते हुए रविवार को एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि ग्राम देवी का नगला निवासी दो सगे भाई मुकेश और ओमवीर की दो पुत्रियां डिंपल उम्र 5 वर्ष और ज्योति उम्र 7 वर्ष है।...