खेलते-खेलते छिन गई मासूम की मुस्कान, गेट के नीचे दबकर दो साल की अन्वी की मौत, परिवार में कोहराम
लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां पल भर में छीन लीं। मात्र दो वर्षीय मासूम अन्वी खेलते-खेलते घर के भारी लोहे के गेट के नीचे दब गई। गंभीर हालत में उसे पीजीआई एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ देर पहले तक जो मासूम पिता के साथ खाना खा रही थी, उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। मोहिद्दीनपुर निवासी सूरज अपनी पत्नी सीमा और दो बेटियों श्रेष्ठी (4) व अन्वी (2) के साथ रहते हैं। परिजनों के अनुसार शुक्रवार सुबह अन्वी ने पिता के साथ खाना खाया और घर के बाहर खेलने निकल गई। सुबह करीब नौ बजे अचानक भारी लोहे का गेट भरभराकर गिर पड़ा और नन्ही अन्वी उसके नीचे दब गई। यह भी पढ़ें- खेलते-खेलते छिन गई मासूम की मुस्कान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.