सहरसा, मई 17 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बिराटपुर पंचायत स्थित भादा गांव में शनिवार की रात सर्पदंश से एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज साह के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि गौरव शनिवार की शाम गांव में खेल रहा था, तभी एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया।सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में बालक को सोनवर्षा सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- खेलते-खेलते काल के गाल में समाया गौरव गांव में पसरा मातम: बालक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां माला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना पर सांसद प्रतिनिधि रतन कुमार सिंह, मुख...