रांची, अगस्त 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को खेलगांव में विशेष टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. सिद्धेश्वर बास्की के नेतृत्व और एनसीसी के सहयोग से चले इस अभियान में 55 लोगों का एक्स-रे कराया गया। जांच के दौरान दो व्यक्तियों का एक्स-रे रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनमें टीबी के संदिग्ध लक्षण पाए गए। आगे की बलगम (स्पुटम) जांच के लिए दोनों को कंटेनर देकर रिम्स स्थित टीबी लैब भेजा गया है। स्क्रीनिंग कराए गए सभी लोगों का विवरण निक्षय पोर्टल पर दर्ज किया गया। सामान्य एक्स-रे वाले लोगों की प्रक्रिया पूरी कर केस बंद कर दिया गया। मौके पर एनसीसी अधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...