रांची, जनवरी 27 -- रांची, संवाददाता। पिक्सेल लर्न एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा खेलगांव में एकदिनी इंटर-स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें झारखंड के अलग-अलग जिलों के 15 स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान रेस, रिले रेस, कबड्डी और टग ऑफ वॉर (रस्साकशी) जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में इंडियन पब्लिक स्कूल ने 39 स्वर्ण, 28 रजत और 20 कांस्य मेडल जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, पाम इंटरनेशनल स्कूल 36 स्वर्ण, 30 रजत और 18 कांस्य मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा। न्यू विजन स्कूल ने 24 स्वर्ण, 26 रजत और 14 कांस्य मेडल जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता बच्चों को ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...