बक्सर, फरवरी 26 -- बिजनेश न्यूज --- फोटो संख्या 24 कैप्शन - गुरुवार को ट्रिनिटी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे। बक्सर, हमारे संवाददाता। सदर प्रखंड के ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में गुरुवार को 6 वां वार्षिक खेलकूद समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मोंटेसरी वर्ग के बच्चों ने फ्लैग मार्च निकाल किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक धीरज पांडेय ने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। बल्कि बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। तथा स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के बीच अल्फाबेट गेम, स्वीट ...