रामगढ़, जुलाई 2 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के सांडी स्थित डीएवी ग्राउंड में स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुलोचना कुमारी एवं विशिष्ट अतिथि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो इंशा अल्लाह एवं जिला ओलंपिक संघ के सचिव सीडी सिंह शामिल हुए। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय भुचूंगडीह, पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट, राज बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय सांडी, उच्च विद्यालय चितरपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बड़कीपोना, बुनियादी उत्क्रमित उच्च विद्यालय मुरुबंदा, के बी प्लस टू उच्च विद्यालय लारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुकरीगढ़ा, झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय चितरपुर के सै...