देहरादून, मार्च 11 -- 0 देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। आज के समय में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। ऐसे समय में खेलकूद के माध्यम से युवाओं को फिट और सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना बेहद जरूरी है। यह बात  सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सीडीओ अभिनव शाह ने कही।बुधवार को आयोजित खेलकू प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। नशे को ना, खेल को हां" थीम के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।मुख्य अतिथि सीडीओ अभिनव शाह ने प्रतियोगिता की थीम "नशे को ना, खेल को हां" की सराहना की और कहा कि संस्थान के अध्यक्ष ललित जोशी द्वारा पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ चला...