आगरा, मई 17 -- रेलकर्मियों के आश्रितों व बाहरी व्यक्तियों के आश्रितों के लिए खेलकूद समर कैंप का आयोजन आगरा कैंट स्थित उत्तर मध्य रेलवे संस्थान में किया जाएगा। सात से 20 वर्ष तक के बालक/बालिकाओं के लिए छह खेलों का प्रशिक्षण 25 मई से 15 जून तक विशेषज्ञ कोचों द्वारा दिया जाएगा। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन ने बताया कि खेलकूद समर कैंप में क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, शतरंज, स्केटिंग, योगा/फिटनेस खेलों के समर कैंप लगेंगे। रेलकर्मियों के आश्रितों से 100 रुपये व बाहरी व्यक्तियों के आश्रितों से 300 रुपये प्रति व्यक्ति लिए जाएंगे। इच्छुक बच्चे रेलवे संस्थान से 23 मई तक आवेदन फार्म प्राप्त कर शुल्क सहित जमा करा दें। यह भी पढ़ें- क्रिकेट कैंप के लिए खिलाड़ियों का बैटरी टेस्ट कैंप सुबह 6 से 8 बजे तक संचालित होंगे। यह भी पढ़ें- 25 मई को होगी ...