पूर्णिया, अप्रैल 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 07 स्थित बिजली कॉलोनी में पॉलीटेक्निक क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित स्वर्गीय अशोक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ हुआ। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने फीता काटकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार या प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवन शैली का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देता है और उनमें आत्मविश्वास, धैर्य तथा संघर्ष की भावना विकसित करता है। आज के दौर में युवाओं को खेल से जोड़ना बेहद जरूरी ...