गिरडीह, दिसम्बर 9 -- जमुआ, प्रतिनिधि। खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। यह निर्विवाद सत्य है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्म विश्वास, टीम भावना और नेतृत्व जैसे गुणों को विकसित करता है। लेकिन जमुआ बाजार का एक मात्र इंदिरा गांधी फुटबॉल मैदान आज बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। वर्षों पहले यहां बड़ी बड़ी टीमों का फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होता था। लेकिन अब बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। बताते चलें कि हर साल बरसात के दिनों में यह मैदान तालाब में तब्दील हो जाता है और पूरे मैदान में परिसर में पानी भर जाता है। जिसके कारण यहां कोई खिलाड़ी खेल एवं प्रैक्टिस नहीं कर पाता है। थोड़ी सी बारिश में भी पूरा मैदान जल मग्न हो जाता है क्योंकि मैदान से पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं है। यह मैदान जमुआ बाजार का इकलौता बड़ा मैदान है। जहां...