चम्पावत, दिसम्बर 4 -- लोहाघाट। आईटीबीपी में अंतरवाहिनी क्रास कंट्री और एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में सातवीं,14 वीं और 36 वीं वाहनी के कुल 33 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। गुरुवार को आईटीबीपी परिसर में कमांडेंट संजय कुमार सिंह ने दो दिनी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन किया। प्रतियोगिता के फाइनल में क्रास कंट्री में 36वीं वाहिनी प्रथम, सातवीं वाहिनी द्वितीय और 14वीं वाहिनी तीसरे स्थान पर रहीं। एथलीट प्रतियोगिता में 36वीं वाहिनी प्रथम, 7वीं वाहिनी दूसरे स्थान और 14 वीं वाहिनी तीसरे स्थान पर रहीं। कमांडेंट ने विजेता हिमवीरों को पुरस्कार दिए। यहां उप सेनानी पंकज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.