गंगापार, नवम्बर 30 -- संस्कार पब्लिक स्कूल में हुए वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यालय के रेड हाउस ने सर्वोत्तम प्रदर्शन किया और प्रथम रहा। तरह तरह की खेल विधाओं ने सभी का मन मोह लिया। फूलपुर क्षेत्र के बौड़ई स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जलेबी रेस, लेमन एंड स्पून रेस, बैलून रेस, बाल इन द बकेट, रिबन रेस, टर्की रेस, थ्री लेग रेस, बोरा रेस, सुई धागा रेस, स्लो साइकिल रेस, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, वालीबाल, कबड्डी, रिले रेस, बैडमिंटन, चेस, टेबिल टेनिस आदि विधाओं की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।जिसमें छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। शुभारंभ करते हुए प्रबंधक राकेश पाण्डेय ने कहा कि खेल से तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहते है। आज के दौर में यह कैरियर बनाने का भी माध्यम है। प्रधा...