खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वालों का सम्मान
रिषिकेष, मई 21 -- प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगता में पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में टीम विजेता बनी। गुरुवार को खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। ढालीपुर विकासनगर में विद्या भारती की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। बताया कि कबड्डी एवं खो खो प्रतियोगिता में टीम विजेता रही। प्रधानाचार्य ने कहा कि खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास और कौशल के बूते प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान शिक्षक दिनेश चंद्र सकलानी, वीरेंद्र किशोर गौड़, अनीता भट्ट, नवनीश शर्मा, सुनील कुमार राजपूत, आशीष चौहान, दिवी शंकर नैथानी, नरेश पुंडीर, जयेंद्र प्रसाद चमोली, बिशन सिंह नेगी, विवेक डोभाल, विपिन डोभाल, कीर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.