सिमडेगा, दिसम्बर 31 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित 25 वीं जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का भव्य आयोजन बोकारो में किया गया। प्रतियोगिता में विवेकानन्द शिशु विद्या मंदिर उवि, लचरागढ़ के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों में छात्र राहुल बड़ाईक ने गोला फेंक में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। राहुल बड़ाईक ने ही 100 मीटर दौड़ सब-जूनियर वर्ग में रजत पदक अर्जित किया। छात्रा बहालेन समद ने गोला फेंक जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर उत्कृष्टता का परिचय दिया। हिना कुमारी ने 100 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर में विजयी खिलाड़ियों का आचार्य, प्रधानाचार्य एवं उपस्थित अभिभावकों द्वारा स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.