बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता ग्रामीण विकास मंत्री ने विजेताओं को किया सम्मानित फोटो : मंत्री श्रवण-राजगीर के बेलदार बिगहा में मंगलवार को विजेताओं के साथ मंत्री श्रवण कुमार। राजगीर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बेलदार बिगहा हाई स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखायी। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार खिलाड़ियों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना से खिलाड़ियों को लाभ मिल रहा है। ऐसे आयोजनों ने ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच मिलता है। अखिलेश मणि ने बताया कि इसमें महिला व पुरुष व...