मैनपुरी, मार्च 8 -- राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नौ मार्च आज से 11 मार्च तक अयोध्या में हो रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद से बच्चों की बस को रवाना किया गया। बच्चों के साथ खेल शिक्षक भी रवाना हुए। खंड शिक्षा अधिकारी करहल एवं जागीर उदय नारायण कटियार ने हरी झंडी दिखाई। मैनपुरी विकासखंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय देवामई के बच्चों ने मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता बालिका वर्ग में सभी दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। इन सभी बच्चों सहित जनपद के कुल 62 बच्चे राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ये प्रतियोगिता अयोध्या के डाभासेमर में हो रही है। बच्चों के साथ ही उनके विद्यालयों के अध्यापक तथा जिला जिला व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार, जिला स्काउट मास्टर कृष्ण कुमार, उमेश चंद्र ब्लॉक व्यायाम शिक्षक, भानु प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.