प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 19 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। बेलखरनाथ धाम ब्लॉक के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय गहरी चक में शुक्रवार को बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक के बालक-बालिका का 50 मीटर दौड़ और बालक-बालिका जूनियर का 100 मीटर दौड़, बालीबाल, भाला फेंक, गोला-फेंक तथा कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर तथा प्राथमिक के बच्चों ने जमकर पसीना बहाया। प्रतियोगिता के पहले प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अजीत कुमार एवं प्रभात कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प एवं दीप प्रज्ज्वलित कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संचालन देवदास तथा प्रदीप शुक्ल ने किया, रेफरी की भूमिका संजय सिंह एवं अंबिकेश पांडेय ने निभाई, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक बालिकाओं को प्रधानाध्याप...